मेरठ के दयावती मोती एकेडमी स्कूल में भूकंप आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान भूकंप जैसी वास्तविक परिस्थितियां तैयार कर छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को आपदा से बचने के तरिके सिखाए गए। मॉक ड्रिल में प्राथमिक उपचार, कैंप अस्पताल की स्थापना, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना जैसे व्यावहारिक अभ्यास कराए गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी , डिप्टी सीएमओ, लेफ्टिनेंट जनरल वाई. डिमरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।