Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

UP: बरेली में अवैध कॉलोनियों पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

बरेली में बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना सुभाषनगर और थाना कैंट क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीन स्थलों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। दरसल ग्राम करेली बदायूं रोड थाना सुभाषनगर में राम कुमार व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना प्राधिकरण स्वीकृति के प्लाटिंग, सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। इसी क्षेत्र में ओम प्रकाश वर्मा और अन्य यक्ति द्वारा करीब 8 बीघा क्षेत्र में भी इसी प्रकार अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहीं, थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम बुखारा में ओम प्रकाश व अन्य द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत के सभी अवैध स्थानों पर विकास प्राधिकरण टीम के सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा, अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी व प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में दबिश देकर अवैध निर्माण को ढहाया गया।