Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

UP By-Election 2024: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। गाजियाबाद, करहल, खैर, कुंदरकी, मझवां, मीरापुर, फूलपुर, सीसामाऊ और कटेहरी सीट पर 90 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। 

वोटों की गिनती 23 नवंबर, शनिवार को होगी। उसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा भी आएगा। यूपी के ये उपचुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच नाक की लड़ाई बन गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लिखा- ‘ सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि उत्तर प्रदेश की अविराम विकास यात्रा को और गति व शक्ति प्रदान करने हेतु मतदान अवश्य करें। 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर वोट करें। ध्यान रहे, पहले मतदान-फिर जलपान...‘

वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सौ प्रतिशत मतदान की अपील की। उन्होंने एक्स पर लिखा, मतदाताओं से अपील है कि अपने भविष्य और संविधान के प्रति वचनबद्ध रहते हुए, अपना वोट डालने ज़रूर जाएं। करें सौ प्रतिशत मतदान! रहें सौ प्रतिशत सावधान!