Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

NEET परीक्षा को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, 59 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

NEET परीक्षा को सुरक्षित और नकलमुक्त कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 59 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि पेपर लीक या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।