Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

Up: भूकंप के झटकों से हिला गोंडा, 3.7 रही तीव्रता

गोंडा जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र इटियाथोक थाना क्षेत्र के इटहिया नवजोत गांव में बताया गया है। कम तीव्रता होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का असर गोंडा के साथ-साथ लखनऊ तक महसूस किया गया। कई लोगों ने झटके महसूस किए, हालांकि तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं हो सकी।

भूकंप की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने गूगल मैप के माध्यम से भूकंप के केंद्र का पता लगाकर राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा। राजस्व विभाग की टीम ने इटहिया नवजोत गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि जिस स्थान को भूकंप का मुख्य केंद्र बताया जा रहा था, वहां जमीन पर किसी प्रकार की दरार, क्षति या बदलाव नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जारी अपने आधिकारिक बयान में बताया कि सुबह आए भूकंप की तीव्रता 3.7 थी और इसकी गहराई लगभग 9 से 10 किलोमीटर थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से लोगों को भूकंप से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जानकारी कम पहुंची, जबकि शहरी क्षेत्रों में लोगों को इसकी सूचना जल्दी मिल गई।