Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

राजस्थान में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

राजस्थान के अनूपगढ़ में सोमवार को बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा घड़साना-रावला रोड पर हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान 27 साल के सोनू और 25 साल के विशाल के रूप में की है, जो बाइक से घड़साना की ओर जा रहे थे। 

हादसे के मामले में एएसआई भोलूराम बिश्नोई ने कहा, "अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है। बाइक पर दो युवक घड़साना की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे और उनको अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। शवों की जांच चल रही है और हम मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।" हादसे के बाद बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला।