Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

Assam: धींग गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया

असम पुलिस ने नागांव जिले के धींग इलाके में नाबालिग से बलात्कार के दो फरार आरोपितों को घटना के एक पखवाड़े बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपित को पड़ोसी नागालैंड के दीमापुर से और दूसरे को असम के मोरीगांव जिले से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

नगांव के एसपी स्वप्ननील डेका ने मीडियाकर्मियों से कहा, "उन्होंने आज आत्मसमर्पण कर दिया है। अब हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम उनकी गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे।" 

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, "असम पुलिस ने ढिंग बलात्कार घटना के दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।"

दोनों को पूछताछ के लिए नगांव सदर पुलिस स्टेशन लाया गया है। 22 अगस्त को हुई घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार थे। मुख्य आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया, जिस रात उन्होंने कथित तौर पर अपराध किया था।

धींग में एक 14 वर्षीय लड़की जब ट्यूशन क्लास से घर लौट रही थी तो मोटरसाइकिल पर आए तीन लोगों ने उसे घेर लिया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

इस घटना के कारण राज्य में व्यापक  प्रदर्शन हुआ और मुख्यमंत्री ने डीजीपी जी.पी. सिंह और जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका को धींग का दौरा करने और तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।