Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

Chhattisgarh: मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, कोबरा कमांडो घायल

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गईं और सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन का एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोबरा कमांडो की चोट मामूली है। 

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल राखेचा ने बताया कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में सुरक्षा कर्मियों की तरफ से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। 

एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा और ओडिशा से विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान अभियान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है। 

राखेचा ने कहा, "दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कोबरा के एक जवान को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है। उसकी हालत स्थिर है।" जनवरी में छत्तीसगढ़ में हुईं अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं।

सुरक्षाकर्मियों ने 16 जनवरी को एक बड़े अभियान के तहत बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि 2024 में छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने कुल 219 नक्सलियों को मार गिराया है।