Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

MP: इंदौर के दो निजी विद्यालयों को RDX से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए संस्थान

इंदौर के दो निजी विद्यालयों को मंगलवार को ई-मेल से विस्फोटक पदार्थ आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद इन शैक्षणिक संस्थानों के भवनों को खाली करा लिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि खंडवा रोड पर स्थित न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) और राऊ क्षेत्र के इंदौर पब्लिक स्कूल (आईपीएस) को मंगलवार सुबह ई-मेल से इन शैक्षणिक संस्थानों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। 

उन्होंने बताया,‘‘ई-मेल में कहा गया कि दोनों विद्यालयों में आरडीएक्स लगा दिया गया है और इसके जरिये शैक्षणिक संस्थानों में विस्फोट होगा। ई-मेल में तमिल भाषा में भी कुछ बातें भी लिखी गई हैं।" दंडोतिया ने बताया कि दोनों विद्यालयों के भवनों को खाली करा लिया गया है और वहां बम निरोधक दस्ते को भेजकर जांच की जा रही है, लेकिन अब तक वहां कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।