Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ग्वालियर में मां की आंखों में मिर्च डालकर बच्चे का अपहरण, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बाइक पर आए दो अपहरणकर्ताओं ने मां की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर एक बच्चे का अपहरण कर फरार हो गए। घटना सीपी कॉलोनी में सुबह करीब आठ बजे की है जब मां बच्चे को स्कूल पिकअप वैन तक छोड़ने गई थी। 

अपहरण किए गए बच्चे के पिता के मुताबिक बच्चे की मां जब बच्चे को वैन में छोड़ने के लिए गई थी तभी कुछ लोगों ने उसकी आंख में मिर्च डाल दी और वो बच्चे को उठाकर ले गए। पिता के मुताबिक आरोपित बाइक पर आए थे। 

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की पहचान करने और उसके बारे में जानकारी देने के लिए 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने कहा कि टीमें गठित कर दी गई हैं और और जांच टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।