Breaking News

लोकसभा: ‘दलितों-आदिवासियों को हिंदू कहते, लेकिन जगह नहीं देते’, बोले राहुल गांधी     |   लोकसभा: ‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, परिसीमन बिल पर बोले राहुल गांधी     |   ‘दक्षिण के राज्यों को डरने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ‘हर क्षेत्र से दलित-आदिवासियों की भागीदारी खत्म हो रही’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ‘इस बिल का मकसद राष्ट्रविरोधी’, लोकसभा में बोले विपक्ष नेता राहुल गांधी     |  

चेन्नई में कथित तौर पर जहरीला पानी पीने से दो की मौत, 20 लोग अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास पल्लावरम के सरकारी अस्पतालों में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोगों को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जहरीला पानी पीने के बाद उन्हें उल्टी और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी लोग तांबरम नगर निगम के तहत पल्लावरम कामराज नगर में 13वें वार्ड और अलंदूर ब्लॉक के छठे वार्ड के रहने वाले हैं। मरने वालों में 66 साल के तिरुवेदी और 42 साल के मोहनरंगन हैं। दोनों कामराज नगर में रहते थे।

अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश से पानी की टंकी के पाइप टूट गए थे। इससे पानी दूषित हो गया। पानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि राज्य के मंत्री टी. एम. अनबरसन का कुछ और ही कहना है। उन्होंने कहा कि बीमारी गंदे पानी से नहीं, खराब मछलियां खाने से हुई है, लेकिन लोग इस तर्क को नहीं मान रहे। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. ए. सुब्रमण्यम ने भी क्रोमपेट सरकारी अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती लोगों से मुलाकात की।