Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

प्रयागराज में बारात ले जा रही दो कारें नहर में गिरीं, दूल्हे के दो दोस्तों की मौत

प्रयागराज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बारात लेकर जा रही दो कारें अनियंत्रित होकर नहर में गिर गईं। इस हादसे में दूल्हे के दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। यमुनापार के खीरी थाना क्षेत्र के गडरी गांव निवासी लालजी शुक्ला के बेटे अभिषेक की बारात कोरांव के धूघा गांव जानी थी। बारात में शामिल लोग अलग-अलग कारों से जा रहे थे। इसी दौरान दो कारें अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरीं।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार दूल्हे के दो दोस्त पानी के तेज बहाव में लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पानी का बहाव अधिक होने के कारण रात में दोनों की तलाश में दिक्कत आई। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। काफी मशक्कत के बाद दोपहर में दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। वहीं, कार में सवार दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव और परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।