दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अमानतगढ़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायल युवक की पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।