जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से सूनी पड़ी थी, लेकिन अब पहलगाम में पर्यटक धीमे धीमे ही सही पर वापस आ रहे हैं। हालांकि एक सप्ताह पहले की तुलना में अभी भी पर्यटकों की संख्या बहुत कम है।
पर्यटकों का वापस आना स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत है। शनिवार को लिद्दर नदी के किनारे कई पर्यटक मौज-मस्ती करते दिखे। पर्यटकों ने सुरक्षा बलों और स्थानीय निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
महाराष्ट्र से आए एक पर्यटक ने कहा, "यह जगह बहुत सुरक्षित है, कृपया यहां आएं और कश्मीर की अर्थव्यवस्था को बढ़ाएं।" उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी उन्हें सुरक्षा का एहसास करा रही है।