प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिंगापुर में टॉप बिजनेस लीडर्स के साथ एक अहम बैठक की. इस दौरान सिंगापुर के इन बड़े बिजनेस मैन ने भारत में निवेश करने की इच्छा जताई है. पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले शीर्ष कारोबारियों में ब्लैकस्टोन सिंगापुर, टेमासेक होल्डिंग्स, सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कैपिटललैंड इन्वेस्टमेंट, एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर और सिंगापुर एयरवेज के सीईओ शामिल थे. इन सभी कारोबारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता के दौरान भारत में निवेश करने पर अपनी सहमति जताई है.
इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के थर्मन शनमुगरत्नम (Tharman Shanmugaratnam) से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान भारत-सिंगापुर सहयोग को व्यापक बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग (Tharman Shanmugaratnam) ने आज गुरुवार को सिंगापुर के संसद भवन में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की.