Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भूस्खलन से ओडिशा के क्योंझर में तीन लोगों की मौत

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक खदान से अवैध रूप से मैंगनीज निकालने के दौरान भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को जोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिचाकुंडी दालपहाड़ के पास स्थित एक मैंगनीज खदान में उस समय घटी, जब कुछ लोग अवैध रूप से खनिज निकालने में लगे थे। पश्चिम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “एक शव रात करीब दो बजे बरामद किया गया, जबकि अन्य दो शव तड़के निकाले गए। शवों को टाटा अस्पताल ले जाया गया और अब तीनों शव मुर्दाघर में रखे गए हैं।”

पुलिस ने बताया कि यह खदान वैतरणी आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जब तीनों व्यक्ति अवैध खनन कर रहे थे, तभी मिट्टी का एक हिस्सा अचानक धसक गया। मृतकों की पहचान संदीप पूर्ति (32), कांदे मुंडा (19) और गुरु चाम्पिया (18) के रूप में हुई है। तीनों क्योंझर जिले के जोडा थाना क्षेत्र के बिचाकुंडी गांव के निवासी थे। क्योंझर जिले में लगातार भारी बारिश के बीच छह घंटे चले बचाव अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला गया।