Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

Gujarat: गोदाम में केमिकल के लीक होने से लगी आग, तीन मजदूरों की लोगों की मौत

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह को गोदाम में केमिकल लीक होने से लगी आग में तीन मजदूरों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए हैं।  पुलिस ने ये जानकारी दी।   

पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) बी. वी. गोहिल ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे लगी, जब मजदूर बिलिमोरिया तालुका के देवसर गांव में गोदाम में ट्रक से केमिकल से भरे बैरल उतार रहे थे।  उन्होंने बताया, "तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन दूसरे लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।" 

गोहिल ने बताया कि पास के तालुका से पांच दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। वहां घटना स्थल पर मौजूद जगदीश चौधरी ने बताया कि ट्रक में बैरल से केमिकल लीक हो गया, जिससे आग लग गई। सबसे पहले ट्रक में आग लगी और आग गोदाम में फैल गई। अधिकारी ने बताया कि गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।