Breaking News

दिल्ली: महरौली में ढही इमारत के मलबे से अब तक 9 लोगों का रेस्क्यू     |   US का दावा- ओमान की खाड़ी में ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश कर रहा था जहाज, मिसाइल से रोका     |   दिल्ली: महरौली में ढही इमारत से अब तक 10 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |   डील न होने पर ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है अमेरिका, US रक्षामंत्री हेगसेथ की धमकी     |   लुधियाना: पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला घोड़ा-रेहड़ा मार्च     |  

रामनगर में तीन विशाल अजगर और कोबरा सुरक्षित रेस्क्यू

रामनगर वन प्रभाग की तराई पश्चिमी रेंज के अंतर्गत आने वाले बाजपुर और टांडा क्षेत्रों में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर अनुभवी स्नेक कैचर तालिब हुसैन ने तीन विशाल अजगर और एक जहरीले कोबरा को सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से रेस्क्यू किया। बाजपुर और टांडा के ग्रामीण इलाकों में इन सांपों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही तालिब हुसैन मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

तालिब हुसैन ने बताया कि पकड़े गए तीनों अजगर काफी बड़े हैं, जिनमें से एक का वजन लगभग 45-50 किलोग्राम, दूसरे का करीब 40 किलोग्राम और तीसरे का 35-40 किलोग्राम के बीच है। साथ ही एक अत्यंत जहरीला कोबरा भी सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया। उन्होंने कहा कि ये सभी सांप मानव आबादी वाले क्षेत्रों में भटक गए थे, जिससे जान-माल का खतरा था, लेकिन समय रहते रेस्क्यू होने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग के निर्देशानुसार इन सभी सांपों को उनके प्राकृतिक आवास, यानी घने जंगल क्षेत्रों में सुरक्षित रूप से छोड़ने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी जगह वन्य जीव या सांप दिखाई दें तो घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मियों को सूचना दें, ताकि वन्य जीवों और मानव जीवन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।