Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी-कार की टक्कर, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सोमवार को लॉरी-कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये घटना चित्रदुर्ग जिले में हुई। मृतकों की पहचान 34 साल की सुनीता, 19 साल का श्याम बाबू और 60 साल के शिवा नागलू के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के वेल्लम पलायम के निवासी हैं। 

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार ड्राइवर अशोक को इलाज के लिए चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दुर्घटना होलालकेरे तालुक के हलेहल्ली के पास हुई, जब लोग आंध्र प्रदेश से शिवमोग्गा जा रहे थे।