Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

TN: थेनी बॉर्डर के पास वैन और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत, 18 घायल

तमिलनाडु में थेनी बॉर्डर के पास देवदानपट्टी इलाके में वैन और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। जान गंवाने वाले तीनों शख्स केरल में कोट्टायम के रहने वाले थे। 

यरकौड जा रहे निजी वैन में सवार 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वथालागुंडु, पेरियाकुलम और थेनी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना पेरियाकुलम के पास थेनी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कात्रोदु के पास हुई। ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब केरल से थेनी की ओर जा रही कार थेनी से येरकौड जा रही टूरिस्ट वैन से टकरा गई।

कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वैन सड़क पर पलट गई, कार में सवार चार यात्रियों में से तीन मलबे में फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे थेनी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार में सवार मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि वे केरल में कोट्टायम के रहने वाले थे। देवदानपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।