Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर लगेगी जानलेवा हमले की धारा

नए साल के जनवरी महीने में मकर संक्रांति का त्यौहार आने वाला है. इस पर्व पर आसमान में रंगीन पतंगों की बहार आएगी. अगर इस दिन किसी ने भी पतंग उड़ाने के लिए चाइना मांझे का इस्तेमाल किया तो उसकी खैर नहीं होगी. उज्जैन प्रशासन ने इसके लिए सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है. जिले में चाइना मांझे पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है.

चाइना मांझे को बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं. उज्जैन के जिलाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने बीती 1 दिसंबर को चाइना मांझे पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए थे. पतंगबाजी के लिए वर्षों से जानलेवा चाइना मांझे पर पुलिस और प्रशासन ने कढ़ा रुख अपनाया है.

उज्जैन में मकर संक्रान्ति पर्व पर लोग खूब पतंग उड़ाते हैं. आसमान में रंग बिरंगी उड़ती पतंगें अलग ही नजारा बना देती हैं. इस दौरान लोग एक-दूसरे की पतंग काटने की होड़ में लगे रहते हैं. पतंग काटने के किए वह चाइना मांझे का उपयोग करते हैं. चाइना मांझा बहुत खतरनाक होता है. कई बार इससे बड़े हादसे भी हुए हैं. इस मांझे की चपेट में आकर बड़ी संख्या में पक्षियों की जान जा चुकी है. कई आम लोग भी इस मांझे से अपनी जान गवां चुके हैं.