Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

वो 7 सवाल जिनके जवाब नहीं दे पाए दिल्ली के CM केजरीवाल

आबकारी घोटाले में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं. गुरुवार शाम 7 बजे ईडी के अधिकारी दिल्ली सीएम के आवास पर पहुंचे. यहां ईडी के अधिकारियों ने केजरीवाल सहित सीएम हाउस के अंदर सभी कर्मचारियों के फोन कब्जे में ले लिए. फिर सीएम केजरीवाल से एक दर्जन से भी ज्यादा सवाल पूछे गए. इनमें से 7 सवाल ऐसे थे, जिनके जवाब केजरीवाल नहीं दे पाए. इसलिए ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

1) सरकारी कंपनियों से लेकर शराब वितरण का काम प्राइवेट कंपनियों को क्यों दिया गया?

2) आपकी मौजूदगी में शराब कमीशन को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया था या नहीं?

3) शराब के कमीशन को होलसेलर के लिए 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत बढ़ाने का आपने विरोध क्यों नहीं किया?

4) के. कविता ने शराब का कमीशन 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का विरोध किया, उसे क्यों हटा दिय़ा गया?

5) शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को विजय नायर को माई बॉय बताकर पैसे देने का भरोसा करने के लिए फेसटाइम पर कहा या नहीं?

6) शराब के कमीशन को रिटेलर के लिए 185 प्रतिशत कर दिया गया, इसकी जानकारी आपको थी या नहीं?

7) आबकारी नीति की योजना किसने तैयार की थी, यह योजना किसकी थी?