Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

इस साग में है जर्जर हड्डियों को फौलादी बनाने का दम

भारत के अलग-अलग प्रांत में आपको य साग मिल जाएगा। इसे कहीं अमरनाथ के पत्ते कहते हैं तो कहीं चवली तो कहीं इसे चौलाई कहा जाता है। खास बात ये है कि चौलाई के पत्तों (chaulai benefits) में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हड्डियों का घनत्व बढ़ाने के साथ आपको कई समस्याओं से बचा सकते हैं। 

चौलाई के पत्तियों में है हड्डियों को फौलादी बनाने का दम- Chaulai benefits for healthy bones

चौलाई के पत्तियों में कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए, ई, सी और फोलिक एसिड होता है। कैल्शियम जहां हड्डियों की बनावट को बेहतर बनाता है और इनका घनत्व बढ़ता है वहीं आयरन खून बढ़ाकर हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा चौलाई प्रोटीन से भी भरपूर है जो कि स्वस्थ हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, आपको इन तमाम कारणों से चौलाई की सब्जी या साग जरूर खाना चाहिए।

चौलाई साग के फायदे-Chaulai saag benefits

चौलाई का ये साग खाने के कई फायदे हैं। ये न सिर्फ हड्डियों के लिए फायदेमंद है लेकिन ये आपकी आंखों के लिए भी अच्छा है। इस साग को खाने से विटामिन सी की कमी नहीं होती और इम्यूनिटी बूस्ट भी होती है। साथ ही ये ब्रेन के लिए भी फायदेमंद है। तो, कभी आपने इसे ट्राई नहीं किया है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।