Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

गैंगस्टरों को जहन्नुम पहुंचाने में माहिर ये एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

प्रदीप शर्मा अब एक बार फिर सलाखों के पीछे रहेंगे. प्रदीप शर्मा को मुंबई में अपराधी मौत का दूसरा मानते हैं. 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में मुंबई में जब गैंगवार चरम पर था तब प्रदीप शर्मा ने 100 से ज्यादा एनकाउंटर किए. हालांकि उनके कई एनकाउंटर विवादों में भी रहे. 2010 में उन्हें निलंबित कर दिया.

प्रदीप शर्मा 1983 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. 1999 में प्रदीप शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर छोटा राजन के साथी विनोद मटकर को एनकाउंटर में मार गिराया था. प्रदीप शर्मा को 2008 में अंडरवर्ल्ड से कथित लिंक होने के कारण सस्पेंड कर दिया गया था. 2009 में उनकी नौकरी में फिर वापसी हुई. 2010 में छोटा राजन के सहयोगी लखन भैया के फर्जी एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार किया गया था. चर्चाओं में रहने वाले प्रदीप शर्मा 2019 में शिवसेना से जुड़े और लोकसभा चुनाव का भी लड़ा. हालांकि वह हार गए.