Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

गुलाल का ये एक्टर अब करेगा सनी देओल का सामना

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल साल 2023 में गदर 2 फिल्म से वापसी कर चुके हैं. उनके इस कमबैक को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कमबैक कहा जा सकता है. इसके बाद तो एक्टर को एक से बढ़कर एक फिल्में मिल रही हैं. अब सनी देओल एक बार फिर से राजकुमार संतोषी के साथ नई फिल्म के लिए कोलाबोरेट कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लगातार डिटेल्स आ रही हैं. अब पता चल गया है कि आखिर उनकी पिल्म में विलेन कौन होगा.

रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार संतोषी इस फिल्म के लिए अभिमान्यु सिंह को कास्ट कर रहे हैं. अभिमान्यु कई सारी फिल्मों में विलेन का रोल कर चुके हैं और उन्हें ऐसे रोल्स के लिए पसंद भी किया गया है. कुछ समय पहले ही वे रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आए थे. इसमें वे किन्नर के निगेटिव रोल में थे और उनकी एक्टिंग को खूब सराहा भी गया था. अब उन्हें एक बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है.