Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

MP में कुत्ते की समाधि पर बने शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प कहानी

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मौजूद कुकर्रामठ गांव में एक प्राचीन मंदिर है, जिसे ऋण मुक्तेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव का ये मंदिर एक वफादार कुत्ते की समाधि पर बना है। बताया जाता है लाखा नामक बंजारे ने पैसों की जरूरत पड़ने पर अपने इस वफादार कुत्ते को राजा के पास गिरवी रख दिया था। इसी दौरान महल में चोरी हुई, लेकिन कुत्ते की सूझबूझ से पूरा सामान वापस मिल गया।

कुत्ते की वफादारी से खुश होकर राजा ने उसके गले में बंजारे के नाम खत लिखकर उसे छोड़ दिया। कुत्ता अपने मालिक के पास पहुंचा तो बंजारे को लगा कि वो महल से भाग आया है। गुस्से में बंजारे ने उसे मार डाला। इसके बाद बंजारे ने कुत्ते के गले में लटका खत पढ़ा तो उसे बहुत अफसोस हुआ। इसी पश्चाताप में उसने कुत्ते की याद में ये मंदिर बनवाया।

ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, जिसका मतलब है 'कर्ज माफ करने वाला' मंदिर, ये भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आने वाले भक्त मानते हैं कि यहां प्रार्थना करने से वे अपने कर्जों से मुक्त हो जाएंगे।