Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

यूपी में एक फैसले पर घमासान, सहयोगी दल RLD ने उठाए सवाल

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला किया. जो फरमान मुजफ्फरनगर के लिए जारी किया था, वो अब पूरे प्रदेश में लागू होगा. योगी सरकार के इस फैसले पर घमासान छिड़ गया है. बीजेपी के सहयोगी दल आरएलडी ने इस पर सवाल उठाया है. RLD ने कांवड़ यात्रा पर लिए गए फैसले को बदलने की अपील की है. पार्टी के नेता और प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा ये फैसला गलत है और इसकी समीक्षा होनी चाहिए. हमारी पार्टी के नेता जयंत चौधरी की भी यही राय है.