Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

यूपी में फिलहाल नहीं है पेट्रोल, डीजल और LPG की दिक्कत, योगी सरकार ने उठाए ये कदम

ईरान वॉर की वजह से यूपी में पेट्रोल डीज़ल और एलपीजी सप्लाई को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं. फिलहाल कुछ जगहों पर लाइन लगाकर लोग गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं तो कुछ लोग आने वाले दिनों में आ सकने वाली दिक्कतों का अनुमान लगाकर एलपीजी सिलेंडर ख़रीदकर अपने पास रख लेना चाहते हैं. इसी वजह से घरेलू सिलेंडर बुक करने की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है. साथ ही कमर्शियल सिलेंडर अब प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएंगे.

इंडियन ऑयल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और स्टेट हेड संजय भंडारी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल सप्लाई में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. एलपीजी सप्लाई में संभावित दिक्कतें को देखते हुए कुछ कदम उठाए गए हैं. सप्लाई चैन को ठीक रखने को कवायद के तौर पर बुकिंग्स की अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है. कस्टमर्स पहले 21 दिन में सिलेंडर बुक कर सकते थे, जिसको बढ़ाकर 25 दिन किया गया है. साथ ही ये सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई ओटीपी आधारित रहे, जिससे असल उपभोक्ता को ही गैस मिल सके.

इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई में हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को छोड़कर अन्य जगहों पर प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई दी जाएगी. होटल और रेस्टोरेंट्स की सप्लाई सबसे अंतिम प्राथमिकता रहेगी. प्रोडक्शन करने वाली यूनिट्स एलपीजी प्रोडक्शन को प्रायोरिटी देंगी. इंडिया में होने वाली गैस सप्लाई का 70 फ़ीसदी हिस्सा विदेश से आता है और  30 फीसदी हिस्सा देश में ही मिलता है. वहीं पेट्रोल, डीज़ल और क्रूड ऑयल का 90 फ़ीसदी हिस्सा गल्फ देशों से और 10 फीसदी यूनाइटेड स्टेट्स से आता है. गल्फ देशों से क्रूड ऑयल की सप्लाई पहुंचने में करीब चार दिन लगते हैं, वहीं अमेरिका से सप्लाई आने में लगभग 40 दिन लग जाते हैं.