Breaking News

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |   महबूबा मुफ्ती पहुंचीं तेहरान: अयातुल्ला खामेनेई के निधन पर जताया गहरा शोक     |   सोनम रघुवंशी केस में SC का कड़ा रुख: जमानत रद्द करने की याचिका पर नोटिस जारी     |  

नोएडा में बंद दुकानों से चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने बंद दुकानों में चोरी करने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को हरौला सेक्टर-5 क्षेत्र से आरिफ उर्फ चंकी और सोनू उर्फ जाकिर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सर्दियों में कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर दिल्ली-एनसीआर में घूमते थे और बंद दुकानों के शटर के ताले मास्टर चाबियों या जैक की मदद से तोड़कर चोरी करते थे। चोरी किया गया सामान कार में छिपाकर रखा जाता और बाद में सही दाम मिलने पर बेच दिया जाता था। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।