Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

टनकपुर में प्रदेश की पहली पिंक लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड के टनकपुर में राज्य की पहली महिला पिंक लाइब्रेरी का उद्घाटान बुजुर्ग महिला पार्वती जोशी ने किया। इस लाइब्रेरी का मकसद महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित और अच्छा पढ़ाई का माहौल देना है, ताकि वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें और आगे बढ़ सकें। एनआरआई उद्योगपति राज भट्ट की मां स्वर्गीय हीरा देवी के नाम पर बनी इस पिंक लाइब्रेरी में महिलाओं को रोज दो घंटे की फ्री कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली लड़कियों को काफी मदद मिलेगी। लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं और जरूरी स्टडी मटीरियल भी उपलब्ध कराया गया है।

शुभारंभ के मौके पर समाजसेवी राज भट्ट ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख रुपये का चेक भी दिया। इस योगदान की सभी ने तारीफ की और इसे महिलाओं को सशक्त बनाने की बड़ी पहल बताया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि यह पिंक लाइब्रेरी सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं होगी, बल्कि गरीब और मेधावी बेटियों व महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का माध्यम भी बनेगी। आने वाले समय में यह पहल दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।