Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

बीजेपी में बगावत से दो दर्जन सीटों पर कहीं बिगड़ न जाए खेल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही इस्तीफे की झड़ी लग गई है. बीजेपी के मौजूदा विधायक टिकट कटने के बाद बागी रुख अख्तियार कर रखे हैं. मनोहर लाल और नायब सरकार के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से लेकर विधायक लक्ष्मण नापा ने बगावत का बिगुल बजा दिया है. टिकट घोषित होने के बाद से बीजेपी के करीब 32 नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. इसके चलते प्रदेश की करीब दो दर्जन सीटों पर बीजेपी का सियासी समीकरण गड़बड़ता नजर आ रहा है, जिसके चलते पार्टी डैमेज कन्ट्रोल में जुट गई है. ऐसे में देखना है कि बीजेपी के बागी कितनी सीटों पर सियासी गेम बिगाड़ते हैं?

बीजेपी ने बुधवार को 67 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें तीन मंत्री सहित 9 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं. बीजेपी ने 40 सीट पर नए चेहरे उतारे हैं. टिकट नहीं मिलने से नाराज बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, विधायक लक्ष्मण नापा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, सतीश खोला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा मंत्री बिशंभर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री कविता जैन, सावित्री जिंदल और लतिका शर्मा ने नाराजगी जताई.