Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

तीसरी सरकार के पहले भाषण में दिखा जोश

तीसरे कार्यकाल के पहले ही संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से पीएम ने 98 मिनट का भाषण दिया. लाल किले के प्राचीर से दिया गया उनका अब तक का यह सबसे लंबा भाषण है. 2016 में प्रधानमंत्री ने 94 मिनट का भाषण दिया था.

लाल किले से सबसे ज्यादा बार भाषण देने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में नरेंद्र मोदी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इस मामले में शीर्ष पर हैं, उन्होंने 17 बार लाल किले स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया. इंदिरा गांधी दूसरे नंबर पर हैं. श्रीमति गांधी ने 16 बार लाल किले से भाषण दिया है.