Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

कई संपत्तियों को लेकर सरकार बनाम वक्फ बोर्ड पर जारी बहस

वक्फ संशोधन बिल का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है. लोकसभा में इस बिल के पेश होने के बाद इस पर विचार के लिए जेपीसी गठित की गई. अब तक JPC की चार बैठकें हो चुकी हैं. अलग-अलग बैठकों में इस बिल को लेकर अलग-अलग मुद्दे सामने आए. हाल ही जेपीसी की चौथी बैठक हुई थी. इस बैठक में संपत्तियों की लिस्ट सामने आई. इसमें सरकार और वक्फ बोर्ड दोनों ने एक दूसरे पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया. बैठक में जबरदस्त हंगामा हो गया.

मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों और विपक्षी सांसदों ने एएसआई की रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का दावा है कि वक्फ बोर्ड ने 120 से ज्यादा स्मारकों-संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है. एएसआई ने मसौदा कानून की जांच कर रही संयुक्त समिति की चौथी बैठक में नए वक्फ बिल को अपना समर्थन दिया. ASI ने कहा कि विवादित वक्फ बोर्ड ने 120 से अधिक संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों पर अवैध रूप से दावा किया हुआ है. आगरा में फतेहपुर सीकरी और जौनपुर में अटाला मस्जिद को वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्ति बताया है.