Breaking News

कप सिरप केस: कोर्ट में शुभम जायसवाल के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्टशीट दाखिल     |   UP: CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का संज्ञान लिया, त्वरित रेस्क्यू के निर्देश दिए     |   वृंदावन नाव हादसा: डीएम ने 6 मौतों की पुष्टि की, 14 से अधिक लोगों को बचाया गया     |   इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |  

किचन में ही छिपा है बैड कोलेस्ट्रॉल का इलाज

शहद और काली मिर्च को एक साथ खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. काली मिर्च को हल्का सा भून कर पीस लें. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे गर्म पानी के साथ खाएं. इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा.

काली मिर्च का काढ़ा भी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है. इसका काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें काली मिर्च के साथ तुलसी के पत्ते डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. अब इसे छानकर शहद या नमक डालकर पी लें.

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना हो तो काली मिर्च की चाय को पी सकते हैं. इसकी चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी में थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर डालकर इसे उबालें. इसमें चाय पत्ती डालकर इसमें नींबू का रस डालकर पिएं.