उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड को और बढ़ा दिया है। जिले के ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चलने से ठंड और भी बढ़ गई। वहीं जिले के देहात क्षेत्र के पतेई खालसा, फतेहपुर मजरा सहित आसपास के कई गांवों में ओले पड़े, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई इलाकों में ठंड ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं। किसानों का कहना है कि इस अचानक हुई ओलावृष्टि से गन्ना, धान और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए किसानों और आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं बूंदाबांदी के चलते पारा भी दो डिग्री गिर गया। आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मुरादाबाद में अचानक बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, किसानों की फसलें बर्बाद
You may also like
शेयर बाजार में शुरुआती नुकसान की भरपाई के साथ जोरदार वापसी, रुपये में भारी मजबूती.
अजय देवगन के बर्थडे पर काजोल का मजेदार ‘रोस्ट’, अक्षय कुमार ने किस कर दी शुभकामनाएं.
राजस्थान में बम धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस-डाकघरों को बनाया गया निशाना.
आयकर के नए नियम लागू, करदाताओं के लिए क्या हुआ बदलाव?.