Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में सर्दी के इस सीजन में लंबे समय से चल रहा खुश्क मौसम का दौर जल्द ही खत्म हो सकता है। शिमला मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि बहुत ज्यादा सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के अनुमान को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। साथ ही तापमान में भारी गिरावट की भी चेतावनी भी दी गई है।

वहीं, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और ये माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये मंगलवार सुबह दर्ज किए गए माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। राजस्थान में भी मौसम में बदलाव दिख सकता है। राज्य में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों के साथ-साथ जयपुर, अजमेर और भरतपुर डिवीजनों के कुछ इलाकों में भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान है। 24 और 25 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।