Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

शेयर बाजार में तेजी लौटी, रिलायंस और आईटी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा

Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच आईटी कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी लौटी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,172 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135 अंक बढ़कर 25,181 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा बढ़त में रहे जबकि एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा लुढ़के।

सभी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए जिनमें आईटी, फार्मा और धातु सबसे ऊपर रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और शंघाई का कंपोजिट सूचकांक बड़ी बढ़त के साथ जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप के बाजार मिले-जुले रुख पर कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 81.28 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी अपने खाते में डाली।