Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

मनाली और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

हिमाचल प्रदेश में मनाली और आसपास के इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे स्थानीय लोगों को भी राहत मिली। ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मनाली के मॉल रोड इलाके में भी हल्की बारिश देखने को मिली।

मनाली का मौसम गुरुवार रात अचानक बदल गया। गुरुवार तक घाटी में साफ आसमान और तेज धूप थी, लेकिन मौसम में तेजी से बदलाव हुआ और ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इस बदलाव के कारण घाटी में तापमान में गिरावट आई है। मनाली घूमने आए पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते हुए इसे कभी न भूलने वाला पल बताया। कई पर्यटकों ने कहा कि वे बर्फबारी देखना चाहते थे और आज उनका सपना सच हो गया। करीब साढ़े तीन महीनों के सूखे के बाद हुई इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है।