Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

UP विधानसभा में आज बजट पर चर्चा होगी, विपक्ष की आलोचना का CM योगी देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश विधान सभा में सोमवार से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी, जो दो-तीन दिन चलेगी। अध्यक्ष सतीश महाना विधायकों को बोलने का अवसर देंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष की आलोचना का जवाब देंगे। इसी दिन उच्च शिक्षा से जुड़े दो विधेयक भी पारित किए जाएंगे, जो शाहजहांपुर और भदोही में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित हैं।

सरकार ने गुरुवार को विधान सभा में दो राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2026 पेश किया था।

शाहजहांपुर और भदोही में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए सरकार अध्यादेश पहले ही ला चुकी है। इसी से जुड़े ये प्रतिस्थानी विधेयक हैं जिन्हें सरकार सोमवार को विधान सभा में पारित कराएगी। वहीं, विधान परिषद में सोमवार को मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे।