Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, दो अप्रैल तक चलेगा

Budget session: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बताया कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा।

बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण और आम बजट पेश करेंगी। रीजीजू ने बजट पेश किए जाने की तारीख के बारे में विवरण साझा नहीं किया।

एक फरवरी को बजट दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है और इस बार एक फरवरी रविवार को है। रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार की अनुशंसा पर, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने बजट सत्र 2026 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के लिए मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये सत्र 28 जनवरी 2026 को शुरू होगा और दो अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।” रीजीजू ने कहा, ‘‘सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और नौ मार्च से संसद की बैठक दूसरे चरण के लिए फिर शुरू होगी।’’