Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को राहत, मिली बेल

उच्चतम न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली मजीठिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश पारित किया। उच्च न्यायालय ने मजीठिया को इस मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने गौर किया कि मजीठिया इस मामले में पिछले सात महीनों से हिरासत में है।

पिछले साल चार दिसंबर को दिए अपने आदेश में, उच्च न्यायालय ने मजीठिया की जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि जांच को प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पंजाब सतर्कता ब्यूरो को तीन महीने के अंदर अपनी जांच पूरी करने का निर्देश देते हुए उच्च न्यायालय ने कहा था कि इसके बाद मजीठिया जमानत पर रिहाई की मांग कर सकते हैं।

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल 25 जून को आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में मजीठिया को गिरफ्तार किया था, जिसमें कथित तौर पर 540 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने का आरोप है। मजीठिया के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी, पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम द्वारा 2021 के मादक पदार्थ के एक मामले की जारी जांच से संबंधित है।