Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन में धामी सरकार, पुलिस-प्रशासन को सख्त निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एक हाईलेवल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून-व्यवस्था और जनसेवा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने लैंड फ्रॉड के खिलाफ कठोर कानून बनाने और नशा मुक्ति को जन आंदोलन बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को थाना-चौकियों के वर्क कल्चर में सुधार लाने और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी। इतना ही नहीं अधिकारियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और कैंची धाम बाईपास के मद्देनजर पुख्ता ट्रैफिक प्लान बनाने को भी कहा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।