Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

तिरुपति मंदिर प्रसाद में मिलावटी घी के इस्तेमाल मामले में CBI ने चार्जशीट की दाखिल, 36 लोग आरोपी

सीबीआई की विशेष टीम ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डू में मिलावटी घी का इस्तेमाल करने के आरोपों की जांच पूरी कर ली है और स्थानीय अदालत में अंतिम आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआई ने इसमें तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) कर्मचारियों, कुछ घी आपूर्तिकर्ताओं व अन्य लोगों समेत कुल 36 लोगों को आरोपी बनाया है।

आरोप पत्र शुक्रवार को नेल्लोर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत में दाखिल किया गया।” विशेष जांच दल ने कई व्यक्तियों और घी आपूर्तिकर्ताओं को आरोपी बनाया। इससे पहले उसने आरोपियों की हिरासत लेने के लिए दाखिल अर्जी में दावा किया था कि मिलावटी घी में ताड़ के तेल, ताड़ के बीज के तेल और पामोलिन जैसी सामग्री की मिलावट की गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि घी की निम्न गुणवत्ता के साथ-साथ बीटा कैरोटीन, एसिटिक एसिड एस्टर, घी फ्लेवर और अन्य मिलावटों का इस्तेमाल प्रयोगशाला परीक्षण के परिणामों को प्रभावित करने व मिलावटी घी में सुगंध बनाए रखने के लिए किया गया था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर 2024 में दावा किया था कि राज्य में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान तिरुपति लड्डू (पवित्र मिठाई) बनाने में पशु वसा का इस्तेमाल किया गया था, जिससे एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।