Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे Thalapathy Vijay, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नई दिल्ली दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की संभावना है। विजय बुधवार सुबह चेन्नई से दिल्ली रवाना होंगे और उनके दौरे को लेकर तमिलनाडु सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा उनके कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात करने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली प्रवास के दौरान विजय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में तमिलनाडु सरकार द्वारा स्थापित तमिल संत-कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का उद्घाटन भी करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब हाल ही में सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। 10 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला था। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। इसके बाद कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार बनाई गई।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने गृह, पुलिस, नगर प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति, महिला कल्याण और विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं तमिलनाडु सरकार ने कैबिनेट स्तर पर एक अलग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विभाग भी बनाया है। ऐसा करने वाला तमिलनाडु, केरल के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है। कुमार आर को एआई, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाएं विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि केए सेंगोट्टैयन को राजस्व और एन मैरी विल्सन को वित्त विभाग दिया गया है।