जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बड़ी वारदात देखने को मिली है. जहां, वाटरगाम रफी बाद में स्थिति पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी है. पोस्ट पर फायरिंग के बाद पुलिस के जवान भी हरकत में आ गए. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
इससे पहले सोमवार को भी घात लगाए बैठे आतंकियों ने उधमपुर जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के बल और विशेष अभियान समूह (SOG) की एक संयुक्त पार्टी पर हमला बोल दिया था. इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी.