Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सोमवार को मुंबई में बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

क्रिकेट आइकन ने अपने और बैंक के बीच साझेदारी को लेकर कहा, "मेरे लिए ये साफ था कि 116 सालों की ऐसी विरासत वाले बैंक में इतने लंबे समय तक टॉप पर बने रहना आसान नहीं है। ऐसी प्रतिष्ठा वाले बैंक के साथ जुड़ना खास है। मैं इसके लिए उत्सुक हूं।"

उन्होंने कहा, "वित्त से संबंधित मामलों में हम अक्सर देखते हैं कि लोग योजना बनाते हैं, लेकिन काम नहीं करते हैं या वे बिना योजना के काम करते हैं। जो महत्वपूर्ण है वो सही संदेश है है कि ये समय की जरूरत है। लोगों को इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है कि वे क्या कर रहे हैं।"