तेलंगाना के हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
एक अस्पताल ने बताया कि हैदराबाद में आग लगने की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई जिनमें से चार बच्चे थे। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई लोग बेहोश मिले और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
परिवहन और हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। मंत्री ने कहा कि इमारत में रहने वाले 17 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि उनमें से अधिकतर की मौत हो गई है। जानमाल का नुकसान हुआ है। हम दुर्घटना की जांच के आदेश देंगे। इसमें साजिश का कोई पहलू नहीं है।"
घटनास्थल पर मौजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के एक विधायक ने पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज पक्की करने के निर्देश दिए गए हैं।
तेलंगाना: हैदराबाद की इमारत में भीषण आग लगी, 13 लोगों की मौत
You may also like
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात.
सिनेमाघरों में छाए रितेश देशमुख, 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की 23.90 करोड़ रुपये की कमाई.
बंगाल चुनाव नतीजों से पहले BJP उम्मीदवारों ने मंदिरों में की पूजा, सुरक्षा कड़ी.
कोटा में NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परीक्षा से एक दिन पहले उठाया कदम.