Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

तेलंगाना: नेतृत्व विवाद के बीच BJP विधायक टी राजा सिंह ने इस्तीफा दिया

तेलंगाना की राजनीति में सोमवार को बड़ा हलचल उस समय हुआ जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड नेता और गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा पार्टी नेतृत्व से चल रहे मतभेदों और राज्य इकाई में जारी नेतृत्व विवाद के चलते आया है। राजा सिंह लंबे समय से तेलंगाना BJP में सक्रिय भूमिका की मांग कर रहे थे और हाल के महीनों में उन्होंने नेतृत्व के फैसलों पर खुलकर नाराजगी जताई थी। हालांकि टी. राजा सिंह ने अपने इस्तीफे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वह पार्टी की राज्य रणनीति और संगठनात्मक ढांचे से "असंतुष्ट" थे।

BJP की तेलंगाना इकाई ने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व इस्तीफे पर विचार कर रहा है और जल्द कोई औपचारिक प्रतिक्रिया दी जाएगी। टी. राजा सिंह को उनकी कट्टर हिंदुत्ववादी छवि के लिए जाना जाता है। वे कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं लेकिन गोशामहल क्षेत्र में उनका मजबूत जनाधार बना हुआ है। राजा सिंह का इस्तीफा आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए एक रणनीतिक झटका माना जा रहा है।