तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में मालगाड़ी डिरेल होने की वजह से 20 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार देर रात राघवपुरम और रामागुंडम के बीच आयरन ओर ले जा रही मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए।
एससीआर जोन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि हादसे की वजह से 20 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, चार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं और 10 का रूट बदल दिया गया है।
इसके अलावा दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक को बहाल करने और ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू करने की कोशिशें जारी हैं।