Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

तेलंगाना निकाय चुनाव: ज्यादातर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार जीत के करीब

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है, क्योंकि शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच उसके उम्मीदवार 1,200 से अधिक वार्ड में जीत के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में 600 से अधिक वार्ड, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी 200 से ज्यादा वार्ड में आगे हैं।

तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्ड और सात नगर निगमों के 414 वार्ड के लिए चुनाव कराया गया था। राज्य भर में 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।  शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्ड में से 1,247 में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है।